यूपीएससी के इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज परीक्षा में छठवां स्थान प्राप्त करने वाली रामपुर बंतरा गां
नंदगंज क्षेत्र के रामपुर वंतरा गांव निवासी की बेटी शिवांगी यादव ने मंगलवार को जारी यूपीएससी इंडियन इकोनामिक सर्विसेज की फाइनल परीक्षा 2025 में छठवां स्थान प्राप्त किया है।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर शिवांगी ने अपनी मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की है। शिवांगी की मां गृहणी ,जबकि पिताजी अनिल यादव नीजि क्षेत्र में सेवारत रहे। इसके अलावा उन्होंने कुछ क्षेत्रीय अखबारों के लिए भी काम किया है। इनके दादा स्व.श्रवण कुमार यादव पीसीएस अधिकारी थे। शिवांगी बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रही। उनकी सफलता से जिले में हर्ष का माहौल है। यह जानकारी उनके पिता ने दी है।