रेवतीपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल में प्रतिभाग करते पखनपुरा और सोनपा के खिलाड़ी
रेवतीपुर गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में 62वीं अंतर राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला पखनपुरा और सोनपा के बीच मंगलवार को खेला गया जिसमें पखनपुरा ने हिमांशु राय की हैट्रिक की बदौलत सोनपा को 3-0 से आसानी के साथ हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच की शुरुआत से ही पखनपुरा की टीम ने अपना दबाव बनाए रखा। मध्यांतर से पहले मैच के 20वें मिनट में पखनपुरा के हिमांशु राय ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
कुछ ही देर बाद मैच के 27वें मिनट में पखनपुरा के हिमांशु राय ने इस मैच में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के 33वें मिनट में एक बार फिर पखनपुरा के हिमांशु राय ने अपना तीसरा गोल कर टीम को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रही।
मध्यांतर के बाद शुरु हुए मुकाबले में सोनपा की टीम ने एड़ी चोटी का जोर लगाया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। यह मैच पखनपुरा ने 3-0 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच में निर्णायक संतोष पांडेय तथा कमेंट्री प्रदीप राय बड़े ने की।