फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति के लिए एसडीएम को सौंपा पत्रक.

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। करीब एक सप्ताह से अंधेरे से जूझ रहे स्थानीय बाजार वासियों ने आवास पर पहुंचकर एसडीएम को पत्रक सौंपा। इस दौरान बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन

मालूम हो कि भदौरा बाजार में बीते सात दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने से बाजार वासी परेशान हैं। उच्च अधिकारियों से अवगत कराने के बाद भी बिजली आपूर्ति सही नहीं होने से आक्रोशित करीब दर्जनभर व्यवसायियों ने उपजिलाधिकारी के आवास पर जाकर बिजली संबंधित शिकायत करते हुए उन्हें पत्रक सौंपा। लोगों ने बताया कि बाजार का पूरा तार जर्जर होने से बिजली कटौती की समस्या के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। प्राइवेट लाइनमैन द्वारा मरम्मत के नाम पर हर बार पैसे की मांग की जाती है। इस संबंध में एसडीएम विक्रम सिंह ने बताया कि एक्सईएन एवं संबंधित जेई को निर्देशित किया गया है जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें