खानपुर। थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार से सौ मीटर पहले पुलिया के पास शनिवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। संयोग रहा कि उसमें सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। जबकि चालक को मामूली चोटें आई। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला।
मुगलसराय से मेहनाजपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो सामने से आ रही ट्रक को पास देने के कारण सड़क के नीचे खाई में जा पलटी। उपचार के बाद सभी दूसरे वाहन से गतंव्य के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।