फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से गला रेतकर अधेड़ की हत्या

Sun, 04 Oct 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना के अंहारीपुर गांव के उत्तर तरफ एक निजी पम्पसेट पर सोये इसी गांव के एक अधेड़ की रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

अंहारीपुर गांव निवासी गजाधर पासवान (55) रोज की तरह रविवार की रात भी खाना खाने के बाद गांव के एक व्यक्ति के पंपिंगसेट पर सोने के लिए चला गया। रविवार को सुबह जब गांव के लोग पंपिंगसेट के पास गए तो देखा कि गजाधर चारपाई पर खून से लथपथ होकर पड़ा था।
विज्ञापन


यह खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई और देखते ही देखते मृतक के परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गजाधर के चेहरे एवं गले पर धारदार हथियार से कई जगह प्रहार किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राम किशोर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

अधिकारीद्वय ने घटना के संबंध में परिवार के लोगों से पूछताछ की। एसपी ने मामले की छानबीन कर शीघ्र हत्या की घटना का पर्दाफाश करने का थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मृतक गजाधर दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन


 मृतक की शादी नहीं हुई थी। इस संबंध में सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों की तरफ से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें