फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शंकर का कुत्ता

विज्ञापन
विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी व कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय के फुल्लनपुर स्थित आवास में
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी व कटरा गैंग के सरगना एक लाख के इनामी शंकर पांडेय की तलाश में पुलिस जुटी है। इधर, बुधवार को पशुपालन विभाग की टीम फुल्लनपुर स्थित शंकर पांडेय के आवास पहुंची। घर के अंदर करीब 25 दिन से बंद कुत्ते को टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

बीते 29 मई की रात हुई हत्या के बाद से ही शंकर पांडेय घर पर ताला बंद कर भाग गया था। उसका पालतू कुत्ता घर में बंद था। 15 दिन पूर्व आए तूफान में कमरे का दरवाजा खुलने पर कुत्ता बाहर निकला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस पहुंची और कुत्ते को खाना-पानी उपलब्ध कराया। 23 जून को पुलिस व राजस्व टीम ने कुत्ते को निकालने का प्रयास किया था। पशुपालन विभाग के डॉक्टर रणवीर कुमार ने बताया करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कुत्ते को बाहर निकाल लिया गया है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम कुत्ते को लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें