फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
सिकंदरपुर मोहल्ले में अलमारी के टूटे लॉकर को देखता पीड़ित। स्रोत- पाठक
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के सिकंदरपुर मोहल्ले में बंद पड़े एक मकान में घुसकर चोरों ने 10 हजार रुपये और लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। पिता के निधन के बाद परिवार के सदस्य पैतृक गांव गए थे। डीएम आवास से सटे मोहल्ले में हुई चोरी से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। पीड़ित ने बुधवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर निवासी प्रभाकर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता सुभाष सिंह का 15 जून को निधन हो गया था। इसके बाद वह परिवार के साथ शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट स्थित पैतृक गांव चले गए थे। 18 जून को उनकी दो बेटियां कुछ सामान लेने शहर स्थित मकान पर आईं तो देखा कि लकड़ी की अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर 10 हजार रुपये और मंगलसूत्र, आठ अंगूठियां, दो सोने की सिकड़ियां, लॉकेट, झुमके, बालियां, पांच पायल, नथुनी सहित अन्य कीमती आभूषण उठा ले गए। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें