सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षा में शहर के शाहफैज पब्लिक स्कूल के सौम्य राय ने 95.4 फीसदी अंकों के साथ पहला तो सूर्यांशु सिंह ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के अश्विनी यादव 94.2, शाहफैज पब्लिक स्कूल के वाणिज्य वर्ग के शांतनु गुप्त 94.2, अक्षिता सिंह 94, संघमित्रा वत्स 93.8, शिवांगी सिन्हा 93.6, शाश्वत राय 93.6, प्रद्युम्न अग्रहरि 93.6, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल की प्रतीक्षा श्वेत 93.4, यहीं के अभिषेक 92.8, तूलिका पब्लिक स्कूल के राहुल सिंह 92.6, गौरव राय 92.4, रजत सिंह 92.2, रवि मौर्य 91.8, शुभम पांडेय 91.2, शाहफैज की अनामिका 91.2, जेबा खातून 91, एकता 90.6, एमजेआरपी की राधा कुशवाहा 89.6, श्रेया 89.6, महेलका महबूब 89.4, शिखा सिंह 88.2, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल की विधि प्रकाश 86.4, अंतिमा उपाध्याय 84.8, सनफ्लावर स्कूल के सौरभ सिंह 86 तथा जागृति यादव को 86 प्रतिशत अंक मिले। बोर्ड परीक्षा में कामयाबी पाकर मेधावियों के चेहरे खिले हुए थे।