फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीवर प्रोजेक्ट अंतिम चरण में, 1150 होम कनेक्शन का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अमृत योजना के तहत नगर में सीवर प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। अब तक 1150 होम कनेक्शन का कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के अंत तक 133 करोड़ रुपये का सीवर प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने से शहर की पौने दो लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। साथ ही गंगा में नालों का गंदा पानी गिरना भी बंद हो जाएगा। वर्ष 2019 में नगर में सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। 5 वार्डों में 105 किलोमीटर सीवर पाइप लाइन बिछाई गई है। वर्तमान में होम कनेक्शन का कार्य चल रहा है। इसके तहत घरों, प्रतिष्ठानों की पाइप लाइन को मेन सीवर पाइप लाइन से कनेक्ट किया जा रहा है। अब तक 1150 होम कनेक्शन का कार्य पूरा हो चुका है। अभी साढ़े 11 हजार होम कनेक्शन का कार्य शेष है। नोडल एजेंसी के रूप में जलनिगम शहरी की ओर से नगर में सीवर प्रोजेक्ट का कार्य किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि होम कनेक्शन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में अगले वर्ष 2025 में प्रोजेक्ट का पूरा हो जाना तय है।
विज्ञापन




68.65 करोड़ से बनकर तैयार है एसटीपी : नमामि गंगे योजना के तहत देवकठिया के पास एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण 68.65 करोड़ रुपये की धनराशि से हुआ है। सीवर प्रोजेक्ट के तहत होम कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसको सीवर के मेन पाइप लाइन से सीधा कनेक्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद एसटीपी के जरिए गंदे पानी का शोधन करके बेसो नदी में छोड़ा जाएगा। इससे क्षेत्रीय किसानों को खेतों की सिंचाई करने में सहूलियत मिलेगी।



सीवर प्रोजेक्ट के तहत सीवर की मेन पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। काम अंतिम चरण में है। जल्द ही सीवर प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। पीयूष मौर्या, अधिशासी अभियंता जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें