सादात। महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या मनिहारी में जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त सात शिक्षकों, एक दर्जन सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर 12 स्काउट एवं गाइड बच्चों को भी उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। मनिहारी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने कहा कि पुरस्कृत शिक्षकों ने जिले का गौरव बढ़ाया है। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने शिक्षण काल में बेहतर शिक्षा देकर अपनी पहचान बनाई है,
उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सेवानिवृत्त राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मुन्नीलाल पांडेय ने कहा कि जो मेहनत करेगा, उसका फल उसे मिलेगा।
राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त डॉ. आरए यादव ने कहा कि जिले में अब तक 43 शिक्षकों को राष्ट्रीय एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। पुरस्कार प्राप्त जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें डॉ. आरए यादव, मुन्नीलाल पांडेय, सूर्यदेव राय, शीला सिंह, ऋतु श्रीवास्तव, देवभूषण वनमाली और संतोष कुशवाहा शामिल हैं।
सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षकों में रामधनी सिंह यादव, कपिलदेव चौरसिया, जयप्रकाश दुबे, इंद्रदेव दूबे, हंसराज कनौजिया, अंबिका दुबे, मुन्नी सिंह, रामसिंह यादव, प्रकाश सिंह, अरविंद राय शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर श्रीकांत सिंह, बांके बिहारी सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, विजय नारायण सिंह यादव, डॉ. हरिओम प्रताप यादव मौजूद रहे।