फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, सभी संक्रमित बाहर से आने वाले, जिले में मरीजों की संख्या हुई 27

Fri, 15 May 2020 12:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

  • गाजीपुर में कुल कोरोना केस हुए 27, एक्टिव 21
  • संबंधित गांवों को हॉटस्पाट बनाकर किया जा रहा सील 
विज्ञापन
कोरोना का टेस्ट करते - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में शुक्रवार को कुल 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने के कारण जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ गई है। इससे पूरे जनपद में डर कायम है। साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 27 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


बिरनो थाना क्षेत्र के गोपालपुर में एक महिला समेत सात, दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुर में एक, मनिहारी ब्लॉक के भरथना में एक, नोनहरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर अटवा में एक, नंदगंज थाने के बयेपुर देवकली में एक, सुहवल थाने के गरूवामकसूदपुर गांव में एक तथा मऊ जनपद के सरयां गांव का एक व्यक्ति शामिल है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
जिले में कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने की है। सभी का इनका सैंपल 12 से 13 मई को भेजा गया था। सुबह की रिपोर्ट में जहां सात कोरोना पाजिटिव मिले थे, वहीं दोपहर बाद की रिपोर्ट में छह और लोगों के आने की पुष्टि हुई है।

अब पूरे जनपद में भय व्याप्त हो गया है। सभी कोरोना मरीज प्रवासी हैं। यह कुछ दिन पहले ही मुंबई, दिल्ली, सूरत आदि जगहों से घर लौटे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें