फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार की पत्नी व इनामी आफ्शा की तलाश में सात ठिकानों पर दबिश

विज्ञापन
यूसुफपुर के फाटक आवास पर छापेमारी के दौरान परिजनों से आफ्शा अंसारी के बारे में जानकारी लेती पुल
विज्ञापन
गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी और 50 हजार की इनामी आफ्शा अंसारी की तलाश में पुलिस की सात टीमों ने रविवार को सात ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इसमें गाजीपुर के तीन और मऊ जिले के चार ठिकाने हैं। हालांकि, आफ्शा पुलिस के हाथ नहीं लगी। इस दौरान पुलिस टीमों ने आईएस 191 गैंग के पूर्व सहयोगियों से पूछताछ कर अहम जानकारियां जुटाईं। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आफ्शा अंसारी की तलाश में रविवार को गाजीपुर और मऊ जनपदों में अभियान चलाया गया। सात थानों की सात पुलिस टीमों ने एक साथ सात ठिकानों पर दबिश दी। तीन टीमों ने गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद, बरेसर और सैदपुर इलाके में दबिश दी, जबकि चार टीमों ने मऊ जिले में स्थानीय पुलिस की मदद से मिर्जाहादीपुरा, कोपागंज, सरायलखंसी और मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में दबिश दी।
विज्ञापन


मऊ में चार स्थानों पर मारे गए छापे : मऊ के दक्षिणटोला थाना पुलिस के साथ कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी राजनारायण के नेतृत्व में टीम ने मिर्जाहादीपुरा के पुस लच्छी सराय निवासी मऊ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष तैयब पालकी के घर दबिश दी। कोपागंज में लीलारी भरारी गांव के अरविंद कुमार सिंह के घर पर नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम पहुंची और पूछताछ की। सरायलखंसी निवासी उमेश सिंह के घर पर भुड़कुड़ा कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के इदारतगंज निवासी श्याम लाल सोनकर उर्फ लिल्लू के घर पर नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घरवालों से घंटों पूछताछ की।
गाजीपुर में तीन जगहों पर दी गई दबिश

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी मंसूर अहमद अंसारी के घर पर मुहम्मदाबाद कोतवाल वीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। पूछताछ कर जानकारी एकत्र की। कोतवाली क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी गौस मुइनुद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी के घर पर बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरा गांव निवासी लालजी यादव के घर सैदपुर कोतवाल राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन


रंगदारी, धोखाधड़ी के प्रकरण में चार साल से है फरार

आफ्शा अंसारी के खिलाफ लखनऊ, मऊ जिले के सरायलखंसी, गाजीपुर कोतवाली, सैदपुर व नंदगंज थानों में रंगदारी और धोखाधड़ी जैसे कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मऊ और गाजीपुर की पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है। मऊ में 31 जनवरी 2022 को गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज होने के बाद से आफ्शा फरार चल रही है। पुलिस रिकार्ड में उसे 2021 से वांछित बताया गया है। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें