फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिकअप से सात मवेशी बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के श्रृंगारपुर चौराहे से पुलिस ने शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप से सात मवेशी, एक स्कार्पियों, दो तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किया। साथ ही छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस श्रृंगारपुर में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप में पशुओं को लेकर पशु तस्कर जा रहे हैं। सूचना पर टीम सक्रिय हो गई। एक स्कोर्पियो और एक पिकअप आता दिखाई पड़ा। दोनों वाहनों को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर श्रृंगारपुर चौराहे पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। पिकअप से एक गाय और छह बैल बरामद किए। साथ ही छह पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नंदगंज थाना के अंकुशपुर सहेड़ी निवासी धर्मराज बिंद, चंदौली जनपद के स्थानीय थाना के जामडीह निवासी मुकेश राजभर, आंकुशपुर निवासी भीम बिंद, जौनपुर जनपद के चंदवक थाना स्थित तरांव निवासी पंचम उर्फ पंचू, नंदगंज थाना के आंकुशपुर निवासी जितेंद्र बिंद और सेमरा कोडरी निवासी शिवचंद्र राजभर बताया। वहीं पकड़े गए तस्करों के पास से दो तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्करों ने बताया कि पशुओं को लेकर चंदौली की तरफ जा रहे थे। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। तस्करों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें