फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: दूसरे के प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा समाप्त, बीएसए ने खंड प्राथमिकी दर्ज कराने के दिए निर्देश

Wed, 23 Dec 2020 12:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे फर्जी शिक्षक को गाजीपुर के बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने मुहम्मदाबाद के एबीएसए को संबंधित शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन की रिकवरी का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रावि गरेसर में नौकरी कर रहे बब्बन प्रसाद यादव के नाम का एक शिक्षक सिद्धार्थनगर में है। मानव संपदा पोर्टल पर निदेशक कार्यालय की ओर से ट्रेस करने पर दोनों के नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि, बीटीसी की डिग्री एक पाई गई। जांच में गरेसर में कार्य कर रहे बब्बन प्रसाद का प्रकरण संदिग्ध मिला।

बीएसए ने बताया कि शिक्षक को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए तीन बार नोटिस भेजा गया जिसे उसने रिसीव भी किया लेकिन न तो वह उपस्थित हुए, न ही नोटिस का जवाब दिया। वह विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सेवा में आने की तिथि से उनकी सेवा समाप्त कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें