फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील इलाके सील, सेनिटाइजेशन का काम तेज

विज्ञापन
शहर के पीरनगर में मकान के गेट एवं दरवाजों को सेनेटाइज करते नगरपालिका के कर्मचारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों के मिलने के बाद स्थिति काफी दयनीय हो गई है। यह मरीज जिले के गाजीपुर शहर और दिलदारनगर स्थित मस्जिदों से मिले हैं। इसके बाद से ही प्रशासन हरकत में आ गया है। इन स्थानों पर इलाकों को पूरी तरह से सील कर आवाजाही रोक दी गई है। मस्जिदों, दुकानों, सड़कों आदि का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इस रेड जोन में आने वाले घरों आदि में पहले सर्वेक्षण कराया जाएगा और प्रत्येक सदस्यों की जांच होगी। इसके लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच टीमें बनाई गई है। इसी प्रकार, मुहम्मदाबाद अस्पताल में बनाए गए लेवल वन वार्ड में सभी मरीजों को रखा गया है, वहां भी लोगों में भय दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

शहर में महुआबाग स्थित मस्जिद से कोरोना का एक मरीज मिलने के बाद ही इस पूरे इलाके को सील कर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। इस पूरे इलाके को एक अंतराल देकर सैनिटाइज किया जा रहा है। सड़कों पर भी दवाओं का छिड़काव कर पानी से धुलाई की गई। इस कवायद से महुआबाग में दहशत व्याप्त है। लोग घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। इसी प्रकार, दिलदारनगर में भी प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई। यहां भी मस्जिद के इलाके को चारों ओर बैरीकेडिंग कर दिया गया है। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। इन मस्जिदों को पहले ही सैनिटाइज किया जा चुका है। क्षेत्र के लोगों की भी स्क्रीनिंग और जांच का काम शुरू कर दिया है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से इस क्षेत्र की सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। यहां रहने वाले लोगों की सूची बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें