फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से सड़क निर्माण की लगाई गुहार

Wed, 22 Apr 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह झब्बल ने बुधवार को लोगों के साथ जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल से मुलाकात कर मार्गों की खस्ताहाली से अवगत कराते हुए मार्ग के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन



पत्रक के माध्यम से बताया कि बहरियाबाद-शादियाबाद और मनिहारी मोड़ से लेकर जखनिया बाजार तक की सड़कें पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई हैं। मार्ग पर आवागमन करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि जखनिया बाजार जाने वाली सड़क पर गिट्टियां बिखरी हुई हैं।


इस संबंध में 30 जनवरी को जिलाधिकारी को भी पत्रक सौंपा गया। लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी है। पत्रक सौंपने के दौरान मुन्ना तिवारी, कृष्णा शर्मा, सूबेदार सिंह यादव, रामध्यान सिंह यादव, गुड्डू कुमार, विनोद यादव, राधेश्याम कनौजिया, सुभाष राम, सत्येंद्र कुशवाहा, प्रमोद सिंह कुशवाहा, जयमूरत सिंह यादव, सर्वानंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें