फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखकर हुई तसल्ली, सही पड़ा वोट

Fri, 10 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
evm - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में पहली बार वीवी पैट मशीन को लेकर मतदाताओं में काफी उत्सुकता रहा। जनपद के सदर विधान सभा क्षेत्र के सभी बूथों पर वीवीपैट मशीन लगाई गई थी। ईवीएम की बटन दबाने के कुछ ही पल बाद मशीन पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चुनाव चिह्न देखने को मिल रहा था।
रौजा स्थित न्यू मिश्रवलिया कॉलोनी निवासी रेखा यादव ने बताया कि आयोग का यह निर्णय काफी बेहतर रहा। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। बताया कि कई बार मतदान को लेकर मन में काफी भ्रम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

इस मशीन के लग जाने से कम से कम  ईवीएम मशीन का बटन दबते ही अपने चहेते उम्मीदवार का नाम और चिह्न देखकर संतुष्टि    तो मिली कि हमने जिसे वोट दिया उसे ही   मिला। आमघाट निवासी खुशबू सिंह ने कहा कि आयोग की ओर से ईवीएम मशीन के साथ लगाई गई वीवी पैट मशीन पहली बार देखने को मिली है। वोट देने के बाद सभी मतदाता अपने चहेते उम्मीदवार को वोट मिलने की बात से आश्वस्त दिख रहे थे।

पहली बार मतदान करने जब बूथ पर पहुंची तो ईवीएम का बटन दबाते ही वीवीपैट में अपने उम्मीदवार का नाम और चिह्न भी दिखाई दिया। धीनापुर गांव निवासी शिखा सिंह ने बताया कि जहां ईवीएम रहता है, उसको तीनों तरफ से ढंका जाता है, जिससे वहां अंधेरा रहता है। कम से कम वीवीपैट के जरीए अपने उम्मीदवार का नाम देखने के बाद संतुष्टि मिली।
धीनापुर गांव की राखी सिंह ने बताया कि मतदान करने पहले बार जब बूथ पर पहुंची तो लोग आपस में वीवीपैट मशीन की चर्चा कर रहे थे। लोगों की चर्चाओं को सुनकर मेरी भी         उत्सुकता जल्द से जल्द मतदान करने की बढ़ी।
विज्ञापन


जैसे ही ईवीएम का बटन दबाया कुछ ही पल  बाद वीवीपैट पर उम्मीदवार का नाम और चिह्न साफ दिखाई दिया। वीवीपैट लगने से कम से कम वोट को लेकर संशय नहीं रही और जिसे मत दिया उसे ही मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें