फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार महिलाएं निकलीं ज्यादा जागरूक

Fri, 10 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
ईवीएम
विज्ञापन
िधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। इस चुनाव में मतदान करने को लेकर आधी आबादी ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों के मतदान का प्रतिशत करीब दस प्रतिशत कम रहा। साढ़े 64 फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।विधानसभा चुनाव के तहत सातवें एवं अंतिम चरण में जिले में आठ मार्च को मतदान कराया गया। सात विधानसभा सीटों के लिए हुए इस मतदान में 14 लाख 20 हजार 907 पुरुष एवं 11 लाख 77 हजार 221 महिला तथा 100 अन्य सहित 25 लाख 98 हजार 228 मतदाता थे।
विज्ञापन


जिनमें से 59.81 प्रतिशत लोगों यानी 15 लाख 53 हजार 990 मतदाताओं ने ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में सात लाख 93 हजार 902 पुरुष एवं सात लाख 60 हजार 86 महिला तथा दो अन्य ने मतदान किया।पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने जमकर मतदान किया। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों के मतदान का प्रतिशत जहां 55.87 रहा वहीं आधी आबादी के मतदान का प्रतिशत करीब दस फीसदी ज्यादा रहा। 64.57 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

अच्छी बात तो यह रही कि मतदान के मामले में महिलाओं ने सातों विस क्षेत्रों में पुरुषों को काफी पीछे छोड़ दिया। जहूराबाद विस में सर्वाधिक 67.23 प्रतिशत महिलाओं ने मत दिया। जखनिया (अजा) में पुरुषों ने 54.15 एवं महिलाओं ने 67.21, सैदपुर (अजा) में 54.35 एवं 66.47, गाजीपुर में 60.64 एवं 65.42 तथा जंगीपुर में पुरुष 58.28 तथा 66.12 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। इसके अलावा जहूराबाद में 56.67 तथा 67.23, मुहम्मदाबाद में 55.54 एवं 61.62 तथा जमानिया में 52.43 प्रतिशत पुरुष एवं 58.41 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें