फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चारों भाइयों का मिलन देख श्रद्धालुओं की आंखें हुईं नम

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद नगर के चौक स्थित राम चबूतरा पर भरतमिलाप की लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगर में श्रीरामलीला समिति की ओर से बृहस्पतिवार की रात भरत मिलाप लीला का मंचन किया। रामचबूतरा चौक पर हुए इस कार्यक्रम में चारों भाइयों का मिलन देख लोग भावुक हो गए। गौसपुर में भी भरत मिलाप का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

रावण वध के बाद श्रीरामचंद्र ने विभीषण को लंका का राजा बनाया। वह लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के साथ 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे। अयोध्या सीमा में आने से पहले उन्होंने हनुमान से भरत को अपने आने का संदेश भेजा। संदेश मिलते ही भरत बहुत खुश हुए। वह शत्रुघ्न और कुलगुरु वशिष्ठ को साथ लेकर श्रीरामचंद्र को लेने पहुंचे। आमना-सामना होते ही चारों भाई खुशी से झूम उठे और गले मिले। यह मिलन देख लोगों की आंखें भर आईं। रामचबूतरा प्रांगण में चारों भाइयों, वशिष्ठ मुनि और हनुमान की आरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें