फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा रहेगी चुस्त, भयमुक्त होकर करें मतदान

विज्ञापन
रेवतीपुर । रेवतीपुर गांव में रूट मार्च करते बीएसएफ के जवान साथ में एसडीएम राजेश प्रसाद,सीओ हितें? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च कर लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। बताया कि चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

सेवराई : एसडीएम सेवराई के नेतृत्व में पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों ने दिलदारनगर क्षेत्र के चित्रकोनी, ताजपुर कुर्रा, सिंहानी, सरैला गांव में रूट मार्च किया। इस दौरान सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद और जमानिया सीओ हितेंद्र कृष्ण ने प्राथमिक विद्यालय ताजपुर कुर्रा और चित्रकोनी का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिया। मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैंप आदि की सुविधा की जानकारी ली। चुनाव से पहले मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
खानपुर : सैदपुर एसडीएम ओमप्रकाश गुप्त के नेतृत्व में थानाध्यक्ष खानपुर घनानंद त्रिपाठी, चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और आईटीबीपी के जवानों ने सिधौना बाजार, रामपुर बाजार, बिहारीगंज डगरा औरबहदिया गांव में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन

रेवतीपुर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने मतदान केंद्रों, बूथों के अलावा क्रिटिकल और संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही टीम ने रेवतीपुर, नवली, त्रिलोकपुर, उत्तरौली, अवकल, डेढ़गांवां, नगसर, डोहला आदि गांव के प्रमुख बाजारों में रूट मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान एसडीएम राजेश प्रसाद, सीओ हितेंद्र कृष्ण और एसआई कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें