फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साक्ष्य की तलाश... एक माह बाद कब्र से निकाली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवा कला में एक महीने पहले दफनाए गए एक शव को शुक्रवार को कब्र से बाहर निकाला गया। कब्र से शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह पूरी कार्रवाई परिवार की शिकायत पर की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सालिक राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुजरे 18 दिसंबर को बरवा कला के जुनैद खान (25) की मौत हो गई थी। उसके शव को दफना दिया गया। बाद में मां रेहाना बेगम की ओर से आरोप लगाया गया कि उनके पुत्र की कोटेदार लियाकत खां ने मारपीट कर हत्या करा दी है।
उन्होंने इसे लेकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के अनुसार जुनैद खान कोटेदार लियाकत खां के यहां कार्य करता था। 18 दिसंबर 2024 को वह कोटेदार के पास अपनी मजदूरी मांगने गया था। आरोप लगाया कि इसी को लेकर उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन

इसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर मां के अलावा कोई और नहीं था। जुनैद की मौत की सूचना सुनकर उसका भाई जुबैर घर पहुंचा। इसके बाद वर्ष 2024 के 27 दिसंबर को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जुबैर ने पुलिस को बताया कि कोटेदार ने भाई के सीने पर चढ़कर पिटाई की। इससे उसके मुंह से खून निकल आया। डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर सालिक राम के नेतृत्व में पुलिस ने कब्र से जुनैद खां का शव बाहर निकाला।
इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें