फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे लिंक मार्ग पर डाली गई पुलिया का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। गोधनी नदी का पानी जाम होने से परेशान किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने मंगलवार को एक्सप्रेस-वे लिंक मार्ग पर डाली गई पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिया पर मछली मारने वालों की जाल लगी देखकर उपजिलाधिकारी भड़क गए और नदी में मछली मरने पर रोक लगा दी। साथ ही जाल को खोलने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान गोधनी नदी पर कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर सूतिहार गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिंक मार्ग पर पुलिया डाली गई है। पुलिया से पानी का बहाव तेज गति से नहीं होने से किसानों की हजारों बीघा फसल पूरी तरह डूब गई है। इस खबर को अमर उजाला ने 25 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर उप जिलाधिकारी रमेश मौर्य ने मंगलवार को गोधनी नदी पर डाले गए पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिया पर मछली मारने वालों ने जाल लगाकर पानी को पूरी तरह से बांध दिया था जिसका परिणाम था कि पानी पूरे तेज गति से नहीं जा रहा था। उप जिलाधिकारी ने तत्काल एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए जाल को खुलवाया और हिदायत दिया कि आगे से इस पुलिया के साथ पूरे नदी क्षेत्र में कहीं भी मछली मारने के लिए जाल लगाकर पानी बांधने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पानी का बहाव तेज गति से नहीं होने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा से अधिक की फसल पूरी तरह से पानी में डूबी हुई है। धान की फसल डूबने से सभी किसान काफी दुखी और मर्माहत हैं। किसानों का आरोप है कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण करने वाली संस्था कादीपुर गांव के पास डाली गई पुलिया ऊंची डाली गई है। किसानों ने बताया कि दो पुलिया की जगह पर तीन पुलिया लगानी चाहिए थी। उप जिलाधिकारी ने बरसात के बाद इस लिंक मार्ग पर तीन पुलिया लगाने का निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिया। इसी के साथ प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद को भी निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र के अंदर मछली मारने वाले उन लोगों पर तत्काल कार्रवाई करें और कहीं भी नदी का पानी नहीं रुकना चाहिए। उप जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से किसानों में एक आशा की किरण जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें