फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण को एसडीएम ने कराया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेलहरी और कोड़री गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माण को एसडीएम सैदपुर पवन कुमार मीणा ने राजस्व टीम की मदद से ध्वस्त कराया। ध्वस्तीकरण के दौरान मौके पर भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन

एसडीएम के अनुसार बेलहरी में करीब दो बीघा छह बिस्वा के क्षेत्रफल में मौजूद ग्राम समाज की भूमि पर आठ लोगों ने कब्जा कर वहां पक्के मकान का निर्माण करा लिया था। इसकी जानकारी होने पर जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही मिलने पर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर ढहाया गया। इसी तरह से कोड़री गांव स्थित पोखरी की करीब दो बीघा के रकबे पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कर लिया था। जिसे ढहाया कर कब्जा मुक्त कराया गया। कानूनगो खानपुर राजेश कुमार ने बताया बिलहरी में भीटे की जमीन को खाली कराने के लिए तहसीलदार मजिस्ट्रेट द्वारा 2019 में कब्जा बेदखली का आदेश किया गया था। जबकि कोड़री में सार्वजनिक पोखरी पर 2011 में तहसीलदार मजिस्ट्रेट द्वारा ही बेदखली का आदेश पारित किया गया था। इस मौके पर लेखपाल अनुराग भारद्वाज, लेखपाल विपिन कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार और ग्राम प्रधान सहित महिला और पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें