फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट स्पाट में करीब साढ़े छह हजार की हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
लाकडाउन के बाद शहर के महुआबाग हाटस्पाट एरिया में तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के महुआबाग और दिलदारनगर में बनाए गए हाट स्पाट में जहां लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है वहीं मस्जिदों, गलियों तथा मुहल्लों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। करीब एक सप्ताह के भीतर इन स्थानों को जहां दो बार सैनिटाइज कर दिया गया। वहीं इस क्षेत्र में रहने वाले 6854 लोगों का सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान 1700 लोगों की स्क्रीनिंग और मेडिकल जांच का काम पूरा कर लिया गया है। फिलहाल इन इलाकों में कोई ढील नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के कुछ छह मरीजों के मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से शहर के महुआबाग और दिलदारनगर आदि स्थानों पर कुल छह हाट स्पाट बना दिया गया। इन स्थानों पर जगह-जगह बैरिकैडिंग कर एरिया को सील कर दिया गया। इसके बाद इन इलाकों को सैनिटाइज करने का काम जोर शोर से चलता रहा। इधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात गई टीमें बनाई गई, जो इन इलाकों के घरों में जाकर सर्वे का काम किया। सर्वेक्षण में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई और सर्दी, बुखार या अन्य प्रकार से पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग का काम भी किया गया। शहर के महुआबाग इलाके में बृहस्पतिवार तक कुल 2629 लोगों की और दिलदारनगर के रेड जोन इलाकें में कुल 4225 लोगों के सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया गया। इस दौरान, 1692 लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। इस कार्य में सर्वेक्षण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए हर प्रकार की कवायद की जा रही है। लोग प्रशासन का सहयोग करे और घरों से बाहर निकलने का प्रयत्न न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें