फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शार्ट सर्किट से विद्यालय में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार देर शाम को अचानक शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी। ग्रामीण कुछ समझ पाते इसके पहले ही विद्यालय के आफिस और कमरे से धुएं तथा आग आग की लपटें उठने लगी। अगलगी में लाखों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया।
विज्ञापन

अगलगी में विद्यालय के ऑफिस, कमरे का दरवाजा, खिड़की, काॅपी, किताब, सरकारी अभिलेख, टेबल-कुर्सी, एमडीएम का सामान, आलमारी, घड़ी, प्रोजेक्टर, टीवी आदि सामान जल गया, जिसकी लागत करीब दो लाख है। घटना की रिपोर्ट आलाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। जांच जारी है। बीईओ अशोक कुमार गौतम ने बताया कि आग से बडे़ पैमाने पर नुकसान हुआ है। आग लगने की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें