फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविता को मिला केविन केयर एबिलिटी अवार्ड फार एमिनेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो मंजिल खुद-ब-खुद कदम चूमती है। यह बातें अमर उजाला अचीवर अवार्ड से सम्मानित सविता सिंह पर सटीक बैठती हैं। समाजसेवा के साथ ही नि:शक्त लोगों के लिए उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें 14 मार्च को चेन्नई में केविन केयर एबिलिटी अवार्ड फार एमिनेंस अवार्ड से नवाजा गया है। मदर टेरेसा को अपना आदर्श बताने वाली सविता की हसरत हर विकलांग को स्वावलंबी बनाने की है।
विज्ञापन



जिले के गोहदा विशुनपुर गांव निवासी स्व. बैरी सिंह एवं स्व. राजेश्वरी सिंह की पुत्री सविता सिंह काफी समय से सामाजिक कार्यों के साथ ही नि:शक्त लोगों के लिए कार्य कर रही हैं। समर्पण संस्था के माध्यम से विकलांगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में किए जा रहे उनके कार्यों के फलस्वरूप उन्हें वर्ष 2015 के केविन केयर एबिलिटी अवार्ड फार एमिनेंस से सम्मानित किया गया। चेन्नई स्थित रंगराजन बैंकेट हाल में 14 मार्च को आयोजित समारोह में आस्कर अवार्ड से सम्मानित मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने उन्हें दो लाख रुपये का चेक, प्रमाणपत्र और ट्राफी प्रदान किया। उल्लेखनीय कार्यों के लिए सुश्री सविता इससे पहले भी कई बार सम्मानित हो चुकी हैं।

वर्ष 2013 में लखनऊ स्थित इंदिरा प्रतिष्ठान में मशहूर सिने तारिका आशा पारेख ने उन्हें अमर उजाला अचीवर अवार्ड प्रदान किया था। इसके अलावा वर्ष 2010 में इलाहाबाद में विकलांग जन स्वाभिमान सम्मान और 2011 में प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया था। आरईएस विभाग में सेवारत एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सविता सिंह स्वयं से प्रेरित हैं और उनकी तमन्ना हर विकलांग को स्वालंबी बनाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें