फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का शव मंगवाने के लिए सत्याग्रह

Thu, 08 Jan 2015 11:12 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरसरपुर-पाली निवासी रामधीन राजभर की मौत सवा आठ महीने पहले सऊदी अरब में हो गई थी। लेकिन अब तक उसका शव नहीं आ शका है।
विज्ञापन


रामधीन की पत्नी शीला देवी ने अपने बच्चों तथा आप कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को सत्याग्रह किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आप नेता ब्रजभूषण दुबे भी सहयोगियों संग शामिल हुए।

 उन्होंने बताया कि  दूतावास से मिले पत्र के अनुसार मौत गला कसने से होनी बताई गई है। ऐसे में उसका शव भारत लाने और पूरे मामले की जांच कराने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेशमंत्री, रेल राज्यमंत्री, प्रदेश के  मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पूरे अभिलेख के साथ ई-मेल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण पर रविवार को भी मृतक के गांव पर सत्याग्रह किया जाएगा। इस मौके पर मो. इम्तियाज, जय सिंह चौहान, प्रेम तिवारी, कैलाश चौहान, रामअवतार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें