फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्येन्द्र के इलाज का खर्च सरकार उठाए

Thu, 14 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर में आयोजित सूबे के लोक निर्माण विकास मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सभा में युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने के बावजूद  कोटेदार और ग्राम प्रधान पर अब तक कार्रवाई न किये जाने से नाराज प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर महामंत्री दुर्विजय बिंद ने कहा कि सरकार सत्येंद्र के इलाज का खर्च उठाए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीड़ित सत्येंद्र अपना प्रार्थना पत्र कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को देना चाहता था, लेकिन विपक्षी के कहने पर जिला प्रशासन ने सत्येंद्र को ज्ञापन नहीं देने दिया। इससे तंग आकर सत्येंद्र ने आत्मदाह की धमकी दी, लेकिन प्रशासन ने उसकी एक न सुनी। आजिज होकर सत्येंद्र ने आग लगा ली। सरकार से न्याय नहीं मिला। सरकार की पूरी जिम्मेदारी बनती है कि सत्येन्द्र के उपचार का खर्च उठाए और उसके परिवार को मुआवजा भी दे। कहा कि उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इस अवसर पर संतोष कुमार बिंद, निर्मला बलवंत, डा. रामउग्रह बिंद, दधिबल बिंद, मूलचंद बिंद, सुरेन्द्र बिंद, पूर्णमासी बिंद, नगदू बिंद, अवधेश बिंद एवं ज्ञानेन्द्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें