फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सरजू पांडेय ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया

विज्ञापन
शहर के सरजू पांडेय पार्क में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में मंचासीन अतिथिगण। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सांसद सरजू पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला काउंसिल की ओर से सरजू पांडेय पार्क में श्रद्धांजलि सभा मंगलवार को आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. गिरीशचंद्र शर्मा ने कहा कि किसी व्यक्ति की लोकप्रियता उसके पद या सत्ता से नहीं, बल्कि उसके संघर्ष और इस बात से निर्धारित होती है कि वह समाज के किस वर्ग के लिए लड़ता है और जनता के उत्थान के लिए क्या योगदान देता है। सरजू पांडेय ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए डॉ. शर्मा ने एथेनॉल मिश्रण की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से वाहन उपभोक्ताओं, किसानों और अर्थव्यवस्था पर वास्तविक प्रभाव क्या पड़ रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और अनियमितताओं की शिकायतों ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। अंत में एक सितंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में पहुंचने का आह्वान किया। राज्य सचिव अरविंद राज स्वरूप ने कहा कि सरजू पांडेय केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज थे। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव, पार्टी के जिला सचिव जनार्दन राम, शशिकांत कुशवाहा, राजदेव यादव, रामअवध राम, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें