फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के लिए चलेगी संत रविदास एक्सप्रेस

Mon, 25 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : ‌File Photo
विज्ञापन
जिले से आनंदविहार (दिल्ली) तक नई सुहेलदेव एक्सप्रेस चलने के बाद गाजीपुर से कोलकाता के लिए नई ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कोलकाता के लिए चलाई जाने वाली नई ट्रेन का नाम भी महापुरुष के नाम पर रखा जाना है। इस नई ट्रेन का नाम संत रविदास एक्सप्रेस रखे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ट्रेन के नाम को लेकर रेल अधिकारियों की ओर से विचार किया जा रहा है। इस नई ट्रेन के संचालन से जिले के लोगों को कोलकाता तक की यात्रा करने में काफी सुविधा होगी। खासकर व्यापारियों को अधिक सहूलियत होगी।

कोलकाता की यात्रा करने के लिए जनपदवासियों को गैर जनपदों का सहारा लेना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत का सामना जिले के उन यात्रियों को उठानी पड़ती है जो अनारक्षित टिकट के सहारे कोलकाता तक की यात्रा गैर जनपदों से करते है। अनारक्षित बोगियों में भीड़ होने के चलते यहां के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


जनपद वासियों को इन दिक्कतों से उबारने के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पिछले दिनों गाजीपुर से आनंद विहार सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन का उद्घाटन कर लोगों को तोहफा दिया था। इस दौरान उन्होंने कोलकाता के लिए नई ट्रेन के संचालन की बात भी कही थी। ट्रेन संचालन के लिए समय और स्टेशनों पर पहुंचने की समय-सीमा भी निर्धारित करने की तैयारी रेलवे के उच्चधिकारियों की ओर से की जा रही है।

वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि ट्रेन के नाम को लेकर विभाग और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की तरफ से विचार-विमर्श चल रहा है। दोनों ट्रेनों के चलने तथा प्लेटफार्म पर रुकने की समय-सीमा का निर्धारण विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से किया जा रहा है।

आज से प्रतिदिन दौड़ेगी लखनऊ-छपरा
छपरा से लखनऊ चलने वाली एक्प्रेस ट्रेन के संचालन में विभाग की ओर से परिवर्तन कर दिया गया है। अब-तक सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन सप्ताह में सातों दिन रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी। पिछले दिनों सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन के उद्घाटन अवसर पर रेल राज्यमंत्री ने इस ट्रेन को 25 अप्रैल से सप्ताह में पांच दिन चलाने की घोषण की थी। सिटी रेलवे स्टेशन से लखनऊ तक की यात्रा करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से इस ट्रेन को सप्ताह में सातों दिन दौड़ाने का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सप्ताह मेें तीन दिन चलने वाले लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी। इससे यात्रियों को लखनऊ तक का सफर करने में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें