फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Sherpuriya: गाजीपुर में लकड़ी बैंक की स्थापना कर चर्चा में आया था संजय शेरपुरिया, गिरफ्तारी से लोग सन्न

Thu, 27 Apr 2023 09:56 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

खुद को भाजपा नेताओं का करीबी बताने वाला ठग संजय शेरपुरिया को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उस पर संस्था बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। वह गाजीपुर के मुहम्मदाबाद तहसील के शेरपुर गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार संजय शेरपुरिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद तहसील के शेरपुर गांव निवासी संजय राय शेरपुरिया की पहचान जनपद में सामाजिक उद्यमी के तौर है। वह लकड़ी बैंक की स्थापना कर चर्चा में आया था। लकड़ी बैंक कोरोना काल में बनाया गया था। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की मुहिम भी चला रहा था। 2018 में यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर संस्था के जरिए जनपद में सक्रिय रहा।

विज्ञापन


चर्चा थी कि वह सक्रिय राजनीति में आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एसटीएफ ने शेरपुरिया को गिरफ्तार करके जिले के लोगों को चौंका दिया है। संजय शेरपुरिया सामान्य परिवार से जुड़ा है। पिता स्व. बालेश्वर राय किसान थे। दादा स्व. देवनारायण राय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

गाजीपुर में रहता था सक्रिय

वह युवा अवस्था में गुजरात नौकरी करने गया था। वहीं व्यवसाय में पैर जमाया, फिर गाजीपुर में विस्तार करने लगा। तीन भाइयों और परिजनों को भी व्यवसाय से जोड़े रखा है। पिछले दो वर्षों से ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेला, हरित अभियान व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित कार्यक्रम भी किए।
ये भी पढ़ें: करोड़ों की ठगी करने वाला संजय शेरपुरिया एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, खुद को भाजपा नेताओं का बताया था करीबी

विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम प्रतिष्ठित लोगों को बुलाया और उनके साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब वही फोटो वायरल किए जा रहे हैं। प्रयागराज, दिल्ली में कई पुस्तकों का विमोचन कराया। जिले के सहेड़ी में सेंटर फॉर एक्सीलेंस का निर्माण भी चल रहा है। 
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे मौत मामले की अब सुलझेगी गुत्थी, मां मधु के आवेदन पर अदालत ने दिया ये आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें