फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद संजय पंचतत्व में विलीन

Tue, 28 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
शहीद संजय पंचतत्व में विलीन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद संजय सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को सैदपुर के जौहरगंज श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। मुखाग्नि उनके पिता श्याम नारायण सिंह ने दी।
विज्ञापन

केराकत क्षेत्र के भौरा गांव निवासी सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर शहीद संजय सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार की भोर में 3.25 बजे जौनपुर पुलिस लाइन में पहुंचा। वहां से उनका शव भौरा गांव ले जाया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं थीं। शहीद का अंतिम दर्शन करने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद थे।  

प्रभारी डीएम शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने गांव में शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव यात्रा शुरू हुई जो लगभग आठ बजे गाजीपुर जिले के जौहरगंज श्मशान घाट पर पहुंची, वहां शहीद के सम्मान में बनवाए गए मंच पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया। शवयात्रा में साथ आए जौनपुर के सीडीओ शीतला प्रसाद, एसपी सिटी रामजी सिंह यादव तथा गाजीपुर के एसडीएम एसपी श्रीवास्तव ने पुष्प चक्र अर्पित किया। सीआरपीएफ के जवानों ने अपने शहीद साथी को सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद सीआरपीएफ के डीआईजी और कमांडेंट ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष शशि सोनकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह, समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव संजय सिंह, डा. इंद्रेश सिंह, अधिवक्ता अवनीश चौबे, सभासद रामदरश यादव, कृष्ण कन्हैया श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, सुनील यादव, शमशेर          सिंह, कांग्रेस नेता वर्चस्व पांडेय, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रह्लाद दास जायसवाल, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, रामधनी सोनकर आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें