फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटपाट

Fri, 03 Apr 2015 11:11 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के पलहीपुर पेट्रोल पंप के पास बीते गुरुवार की रात पिकअप सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने देशी शराब की दूकान में घुसकर दो सेल्समैन को बंधक बनाकर 21 हजार रुपए नगदी सहित 50 पेटी देशी शराब लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दोनों सेल्समैन को  पिकअप में बैठा लिया। बाद में उन्हें बलिया के रसड़ा में चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग निकले। पीड़ितों ने रसड़ा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मरदह पुलिस मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



नंदगंज थाना क्षेत्र के इशोपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की मरदह के पलहीपुर पेट्रोल पंप के पास देशी शराब की दूकान है। दूकान पर वाराणसी के राजू जासवाल और अप्पू गुप्ता काम करते हैं। गुरुवार की रात करीब 11 बजे पिकअप सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाश पहुंचे और पीछे से दूकान में घुस गए।

उन्होंने दोनों पर तमंचे की मुठिया से वार किया। दोनों का हाथ-पैर बांधने के साथ ही आंखों पर पट्टी बांध दी और उन्हें पिकअप में बैठा लिया। गाड़ी में शराब की 50 पेटियों लादीं साथ ही काउंटर में रखे 21 हजार रुपए लूटकर मौके से भाग निकले। किसी तरह सेल्समैन रसड़ा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


 रसड़ा पुलिस ने मरदह थाने को घटना से अवगत कराया। इस मामले में दूकान मालिक वीरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। मौके पर पहुंचे सीओ कासिमाबाद वेदप्रकाश सिंह ने भी मामले की छानबीन की।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें