फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला फूंका

Fri, 03 Apr 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। शुक्रवार को शहर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महुआबाग तिराहे के पास केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन



वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध की गई टिप्पणी ओछी मानसिकता का परिचायक है। केंद्रीय मंत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इस तरह की अभद्र टिप्पणी पर प्रधानमंत्री उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।

 
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि पार्टी नेताओं के खिलाफ इस तरह की अनर्गल और ओछी बयानबाजी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कांग्रेस कार्यकर्ता गिरिराज सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल के बर्खास्त कर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हैं।
विज्ञापन


पुतला दहन के समय शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, राजीव सिंह, मो. रासिद, शमीउल्लाह खां, अनुराग पांडेय, प्रदीप, रामनगीना पांडेय, ऊषा चतुर्वेदी, आशुतोष गुप्त, अंसार अहमद, डा. तौफिक अहमद, रविकांत राय, राजेंद्र प्रसाद गाजी, बटुक नारायण मिश्र, अरविंंद, मंसूर आलम राईनी, शाहिद खान, राफेज्या, सबीहुल हसन, तौकीर खान, विनोद बिंद, ओमप्रकाश भारद्वाज, रामकुमार, राजू गुप्त, मोनू राइनी, शिवप्रताप तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें