फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले रामअचल, नहीं बदले जाएंगे प्रत्याशी

Thu, 21 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार नहीं उतारती है। बसपा का लक्ष्य मिशन-2017 है। इसको ध्यान में रखते हुए पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


शहर से सटे छावनी लाइन स्थित पार्टी के कार्यालय पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के कुशासन से जनता तंग आ चुकी है। जनता बदलाव चाहती है। उसने इस सरकार को हटाने का मन बना लिया है। जनता उचित समय का इंतजार कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। प्रदेश में बसपा ही सुशासन दे सकती है।

एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा सुप्रीमो की तरफ से जिन लोगों को पार्टी का प्रत्याशी बना दिया गया है, उनको बदला नहीं जाएगा। पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उनसे बसपा को किसी तरह की क्षति नहीं होगी। विधानसभा चुनाव में उन्हें अपनी ताकत का अहसास हो जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मुन्काद अली, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, विजय कुमार, जमानिया प्रभारी अतुल राय, सदर प्रभारी संतोष यादव, संजीव कुमार, किरन सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व को-आर्डिनेटर ओमप्रकाश गौतम, जिलाध्यक्ष रामप्रकाश, सुभाषराम सिपाही, मनोज विद्रोही, विरेन्द्र शुक्ला, बाढ़ू कुशवंशी, रमाशंकर राजभर, मेवालाल गौतम, इंदल राम, पूर्व एमएलसी विरेन्द्र चौहान एवं सीताराम भारती, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें