फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कंपनियों के खिलाफ कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में भाजपा सरकार की नाक के नीचे फर्जी ढंग से चलाई जा रही कंपनियों के खिलाफ मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही हैं। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। इसके चलते कई बड़ी कंपनियों ने फर्जीवाड़ा कर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लोगों का लगभग 10 हजार करोड़ रुपया इंवेस्टमेंट के नाम पर डकार लिया है। इसमें अभी तक मात्र 438 करोड़ ही मिल सका है। उन्होंने जनहित में इन फर्जी कंपनियों से पैसा वसूल कर पीड़ित परिवारों को दिए जाने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में इस प्रकार की कई कंपनियां चल रही हैं, जो आए दिन प्रदेश के भोले-भाले लोगों की जेबों पर खुलेआम डाका डाल रही हैं। सरकार तत्काल कड़ी कार्रवाई करे और इस पैसे को गरीब पीड़ितों को वापस दिलाए।
धरना-प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, पंकज दुबे, आनंद राय, राजीव सिंह, मंसूर जैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, लालसाहब यादव, कुसुम तिवारी, ऊषा चतुर्वेदी, जफरुउल्लाह अंसारी, अब्दुल हमीद शाह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें