फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादात ब्लाॅक में जल्द बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र

Sun, 24 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि सादात ब्लाक में जल्द ही कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी। एक तरफ जहां इससे किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी होगी तो वहीं उत्पादकता को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


कहा कि फरवरी में भटनी-मऊ-औड़िहार के बीच ट्रैक का दोहरीकरण और विद्युतीकरण किया जाएगा। सिन्हा शनिवार को सादात ब्लाक के मिर्जापुर स्थित बैजल बघेल इंटर कालेज में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार रख रहे थे।

उन्होंने कहा कि फूड कार्पोरेशन का अनाज भंडारण केंद्र खोलकर 35 हजार टन अनाज के भंडारण की व्यवस्था की जाएगी। जिले में भारतीय रेल की ओर से वातानुकूलित भंडारण केंद्र की स्थापना कर किसानों को उनके उत्पाद के संरक्षण की व्यवस्था करने के साथ बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा वाराणसी-गोरखपुर मार्ग को फोर लेन करने के साथ ही जिले की कुछ अन्य सड़कों को भी राष्ट्रीय राज्य मार्ग बनाने की तैयारी कीजा रही है। उन्होंने विद्यालय भवन के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

शिक्षा के स्तर पर चिंता जताते हुए उन्हांेंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान में तो कुछ सफलता मिली लेकिन शिक्षा का अधिकार अभियान गति नहीं पकड़ सका है।

सवित्त और राजकीय विद्यालयों में अध्यापकों की कमी के कारण शिक्षा की  स्थिति दयनीय हुई है। कहा पढ़ाई के लिए अभिभ्ाावकों का भी कुछ दायित्व बनता है कि वह बच्च्ााें की पढ़ाई पर नजर रखें और समय-समय पर शिक्षकों से मार्गदर्शन लेते रहना न भूलें। 

इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

 प्रबंधक राणा प्रताप सिंह ने अभिनंदन पत्र पढ़ा और स्मृति चिह्न  एवं अंगवस्त्रम देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत शिक्षक अशोक कुमार सिंह और लिपिक विजय बहादुर सिंह को स्मृति चिह्न  देकर सम्मानित किया। इस दौरान वह काफा भावुक हो उठे।

इस अवसर पर भानू प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सच्चितानंद सिंह, लालपरीखा पटवा, रघुवंश सिंह, श्यामनारायण, कैलाश नाथ पांडेय, रामधनी यादव, सुदामा विश्वकर्मा, चंद्रबली सिंह, उमेश सिंह, भगवान सिंह,

लालजी सिंह, नरेंद्र मौर्या, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजनाथ सिंह और संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। अंत में आभार प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें