फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कलावा उतरवाया, जूते-मोजे और चश्मे की जांच की, अभ्यर्थी बोले-फिजिक्स ने बिगाड़ी केमिस्ट्री

विज्ञापन
राजकीय बाालिका इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच करते सुरक्षाकर्मी। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। नीट यूजी-2026 परीक्षा रविवार को जिले के सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त जांच व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की कई स्तरों पर जांच की गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रवेश से पहले कलावा उतरवाया गया, जूते-मोजे, चश्मा और अन्य सामान की गहन पड़ताल की गई, मेटल डिटेक्टर से भी स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के अनुसार इस बार का पेपर न तो बहुत कठिन था और न ही अत्यधिक आसान। हालांकि फिजिक्स के कुछ प्रश्नों ने उन्हें जरूर उलझाया, जबकि बायोलॉजी के सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे।
नोडल अधिकारी व एडीएम वेद सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर सख्त रोक रही। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईराज राजा ने एमएएच इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 3318 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3059 ने परीक्षा दी, जबकि 259 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी गई ताकि अफवाह या अनुचित गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

राजकीय बाालिका इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच करते सुरक्षाकर्मी। संवाद

राजकीय बाालिका इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच करते सुरक्षाकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें