फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के साबिर ने दो बकरों को दो लाख में खरीदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर दिलदारनगर के बकरा मंडी में बकरों की खरीदारी तेज रही। ईद उल अजहा को लेकर बकरा मंडी में खरीदारों की खूब भीड़ रही तथा बकरों में तेजी देखी गई। इस दौरान बाजार में पांच हजार से लेकर एक लाख तक के बकरे बिके। वाराणसी से आए साबिर अंसारी ने दो बकरों को दो लाख में खरीद लिया। वहीं गाजीपुर के इकलाख कुरैशी के बकरे को पटना से पहुंचे सुल्तान ने 60 हजार में खरीदा।
विज्ञापन

बताते चले कि वाराणसी, बक्सर, पटना, कैमूर आदि स्थानों के ग्राहक बकरी मंडी में बकरे खरीद के लिए पहुंच रहे हैं। खरीदारों की संख्या अधिक होने से बकरों के दामों में उछाल है। मुहमांगी कीमत मांगी जा रही है। मंडी में पांच हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के बकरे बिके। मंडी में बकरा खरीदने पहुंचे गयासुद्दीन, मेराज,बेचन खां, इस्तेखार खां ने बताया कि बकरीद के लिए बकरों की कीमत में काफी उछाल है। बकरा-बकरी मेला मालिक दीपक राम ने बताया कि रविवार के अलावा भी बकरीद पर्व को देखते हुए गुरुवार को भी मंडी खुली रहेगी। उधर, सड़क किनारे दो व चार पहिया वाहनों का जमावड़ा लगने से स्टेशन रोड पर जाम लग जाने से आवागमन में दिक्कत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें