जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को आर्बिट्रेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में किया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह, सत्र न्यायाधीश रामसुध सिंह, सत्र न्यायाधीश गुलाब सिंह और विशेष न्यायाधीश डा. लक्ष्मीकान्त राठौर उपस्थित रहे। इस विशेष लोक अदालत में कुल 52 मामले निस्तारण के लिए आए जिनमें से छह निस्तारित किए गए। जिसमें तीन मामलों का निस्तारण डा. लक्ष्मीकांत राठौर, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट व तीन मामलों का निस्तारण दुर्गेश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कामायनी दूबे ने जनपद न्यायालय के कर्मचारी, अधिवक्ता तथा पुलिस विभाग व प्रशासन के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।