फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौजा रेलवे क्रासिंग खुलवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान

Sun, 23 Aug 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रौजा रेलवे क्रासिंग खुलवाने के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने व्यापक  स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत रविवार को प्रथम चरण में रौजा ओवरब्रिज के नीचे स्टाल लगाकर लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। 1600 लोगों ने इसके पक्ष में  हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर संघर्ष समिति के संयोजक अरुण कुमार सिंह ने कहा  कि अभियान के दूसरे चरण 25 अगस्त को एमएएच इंटर कालेज के पास हस्ताक्षर  अभियान के लिए स्टाल लगाया जाएगा। जनसर्मथन में नौजवानों, छात्रों, व्यापारी, महिलाओं, रिक्शा-ट्राली  चालकों, टैम्पू चालकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। समिति के संयोजक अरुण सिंह  ने कहा कि रौजा रेलवे क्रासिंग गेट को बंद करने में केंद्र सरकार और राज्य  सरकार में शामिल जनप्रिनिधियों की मिली भगत है।

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के  हस्ताक्षर अभियान के लिए अनीस अहमद,श्री प्रकाश केशरी, अबू फकार खां, आसिफ  खां, अतीक राईनी एवं शकील अहमद को अधिकृत किया गया है। 25  अगस्त को लगने वाला यह कैंप विशेश्वरगंज चौराहे पर शाम 4 बजे से 6  बजे तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान ह्यूमन मर्सी जन  सेवा संस्थान के अध्यक्ष अहमर जमाल जैदी, गौतम मिश्र, सुरेश सिंह, बटुक  मिश्र, प्रकाश चंद्र दूबे, अनस जमाल, रामशब्द सिंह, प्रदीप कुमार सिंह,  सुग्रीव यादव, आसिफ खां, वैैैभव सिंह, रीतेश सिंह, शफीक अहमद, उदय प्रताप  सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह बब्लू, शिवप्रसाद सिंह, चंदन कुमार, शमशेर बहादुर  सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें