रौजा रेलवे क्रासिंग पर नवनिर्मित ओवरब्रिज पर सोमवार की देर रात पिच बिछाने का काम पूरा कर लिया गया। मंगलवार से इस पर चारपहिया और दोपहिया वाहन फर्राटा भरने लगे। इसके उद्घाटन की तिथि अभी तय नहीं हो पाई है।
बता दें रौजा रेलवे क्रासिंग पर फरवरी 2013 में लगभग 34.5 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू किया गया। पुल दिसंबर 2014 में पूरा होना था, लेकिन निर्माण की धीमी गति की वजह से यह समय से पूरा नहीं हो सका। 13 पिलर वाले इस पुल की लंबाई 665 और चौड़ाई 8.5 मीटर है। मंगलवार को ओवरब्रिज से गुजरने वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी कि उन्हें इसकी सुविधा का लाभ मिल गया।