फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने डिजिटिल स्टूडिया पर मारा छापा, 15 ई-टिकट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। रेल सुरक्षा बल की ओर से बुधवार को औड़िहार बाजार स्थित एक स्टूडियो पर छापा मारा गया। वहां से आईआरसीटीसी की दो आइडी, 15 ई-टिकट, 7100 रुपये नगदी, एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर और चार मोबाइल भी बरामद हुआ। इस दौरान संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी संचालक ने अधिक रुपये लेकर टिकट मुहैया कराना स्वीकार किया । फिलहाल टीम द्वारा मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रेल सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीणा टीम के साथ जौनपुर मार्ग स्थित औड़िहार बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने एक डिजिटल स्टूडियो पर छापेमारी की। इस दौरान वहां से दो व्यक्तिगत आइडी, 15 ई-टिकट 7100 रुपये, एक कंप्यूटर, प्रिंटर, चार मोबाइल बरामद किया। आरोपी संचालक सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मसौन गांव निवासी अरविंद कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 200 से 300 रुपये किराए से अधिक लेकर टिकट मुहैया कराने का काम करता था। फिलहाल मुकदमा दर्जकर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें