फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जागरूकता प्रचार वाहन को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जागरूकता प्रचार वाहन को किया रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। नगर कस्बा बाजार में कोरोना मरीज पाए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। साथ हीलोगों को कोरोना के प्रति जागरूक एवं वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से द एशिया फाउंडेशन एनजीओ के तरफ से कोरोना जागरूकता प्रचार वाहन को केंद्र प्रभारी डा. रवि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

डा. रवि रंजन ने बताया कि कोरोना जागरूकता वाहन कस्बा बाजार के विभिन्न मोहल्ला सहित ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारियां देकर लोगों को जागरूक करेगा। जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी लगाए गए है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, मास्क एवं बार-बार साबुन से हाथ धोने या हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें और कोरोना संक्रमण से बचाव करें। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। इस लिए सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बुखार, खांसी होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें