फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे मार्ग पर रोपा धान

Fri, 11 Aug 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर लगा जलजमाव में धान की रोपाई करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बरहीं-दुल्लहपुर मार्ग पर जलजमाव से सड़क की दयनीय स्थिति को देख शुक्रवार को ग्रामीणों की त्योरी चढ़ गई। क्षेत्र के बोगना गांव के ग्रामीणों ने धर्मागतपुर जाने वाली जलजमाव युक्त सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर एक सप्ताह में सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीण बिरनो ब्लाक परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


गांव के बृजभूषण राजभर के नेतृत्व में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर धान की रोपाई कर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह में सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव में वोट मांगने के लिए नहीं घुसने देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से सड़क की हालत ऐसी ही है।

इसकी मरम्मत को लेकर ग्राम प्रधान सहित ब्लाक के अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी एवं प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनिल राजभर से शिकायत की गई फिर भी अब तक कुछ नहीं हुआ। बरसात के इस मौसम में सड़क पर चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


सड़क पर जलजमाव से प्रतिदिन लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं। यह सड़क बिरनो विकासखण्ड से जखनिया तहसील मुख्यालय सहित दर्जनों गांवों को जोड़ती है। इसके बाद भी आज तक मरम्मत नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार राजभर, सत्यनारायण राजभर, नितेश राजभर, कमला राजभर, बिन्देश कुमार, कमलेश, रानू राजभर, फूलबदन राजभर, अनिल राजभर आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें