फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में अधेड़ और नदी में मासूम डूबा

Fri, 11 Aug 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ले में शुक्रवार को एक ओर जहां मगई नदी में मासूम डूब गया  वहीं जखनियां गोविंद गांव में  तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जंगीपुर थाने के जयंतीदासपुर (नरायणापुर) गांव के पास शुक्रवार को मगई नदी में छह वर्षीय बालक डूब गया। वाकया उस समय हुआ जब गांव के छोटे-छोटे बच्चों के साथ वह सुबह नदी में नहाने गया था। पुलिस के सहयोग से तटवर्ती मल्लाह तथा गोताखोर बालक के शव की तलाश करने में जुट गए। घंटों मशक्कत के बाद भी उसे ढूंढा नहीं जा सका। समाचार लिखे जाने तक बालक की खोजबीन जारी थी। उधर मासूम के डूबने से गांव में गम पसरा हुआ रहा।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर निवासी दिव्यांशु (06) पुत्र मोतीलाल बिंद अपने ननिहाल में रहता था। रक्षाबंधन में दिव्यांशु अपनी मां के साथ अपने गांव पहाड़ीपुर गया था और वहां से दो दिन पहले मामा के घर आया था। शुक्रवार की सुबह सात बजे गांव के कुछ बच्चे मगई नदी में स्नान करने जा रहे थे। उनके साथ दिव्यांशु भी चल दिया। जब वह नदी किनारे पहुंचे, तो बच्चों ने दिव्यांशु को नदी के किनारे से वापस घर भेज दिया और खुद इत्मीनान से नहाने लगे। इस दौरान दिव्यांशु भी बीच रास्ते से लौटकर पुन: नदी में नहाने पहुंच गया।

लेकिन साथी बच्चों ने उसे नहीं देखा। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख साथी बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और वह लहरों में समा गया। बच्चों के शोर मचाने पर तटवर्ती लोग, परिजन तथा ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और तटवर्ती लोगों के साथ मासूम की तलाश में जुट गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मासूम को ढूंढा नहीं जा सका था।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ नगर हृदयानंद सिंह ने बताया कि मगई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बालक के डूबने की सूचना के बाद तटवर्ती मल्लाह तथा गोताखोर लगा दिए गए हैं और उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को ताकीद किया गया है वह बच्चों की निगरानी रखें। नदी किनारे बिना किसी अभिभावक के न जाने दें।   

जखनियां संवादाता के अनुसार भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां गोविंद गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों ने अधेड़ का शव तालाब से बाहर निकाला और इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों और परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। 
       
गांव निवासी तारकेश्वर राजभर (50) सुबह गांव के बाहर खेत में शौच करने के बाद तालाब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। उनको डूबता देख तालाब के किनारे खड़े ग्रामीणों ने शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर मृतक का शव तालाब से बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिवार वालों को दी। अधेड़ के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों और परिजनों के आग्रह पर पुलिस शव का पंचनामा कर सौंप दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें