फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर भरे पानी में रोपा धान

Thu, 03 Aug 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
जल जमाव में धान की रोपाई करते युवक।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मरदह-महाहर धाम मार्ग पर पोस्ट आफिस के पास लगे पानी में धान की रोपाई कर नाराजगी जताई। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि आदर्श गांव एक साल से सफाई कर्मियों के न रहने का दंश झेल रहा है। एक भी सफाई कर्मी गांव में तैनात नहीं हैं। इस कारण साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। इस वजह से नालियां पूरी तरह से जाम पड़ी हैं। पानी सड़क पर बह रहा है। बारिश होने से स्थिति और नारकीय होती जा रही है।
विज्ञापन


पिछले कई सालों से मरदह गांव में किसी भी सफाई कर्मी को तैनात नहीं किया गया। इस वजह से गांव की साफ-सफाई नहीं हो पाती है। हर समय चारों तरफ कूड़ा-कचरा फैला रहता है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।

समस्या को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों की गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मरदह-महाहर मार्ग पर पोस्टआफिस के पास जल-जमाव में धान की रोपाई कर रोष व्यक्त किया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर गुड्डू गुप्ता, अजय पाल सिंह, संजय मौर्या, आर्यन सिंह, सिंटू सिंह, सूर्यप्रकाश, गोलू, रोलू, रोशन, भोलू, दीपक, छोटू, शेरू, सोनू, सप्पू, बेचू गुप्ता, सिंटू खरवार, हर्ष, किशन, कमलेश सिंह, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधान उमरावती सिंह ने बताया कि गांव में सफाई कर्मियों की तैनाती के लिए संबंधित अधिकारी को लिखित और मौखिक अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें