फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार खेल से रोहित को नौकरी की पेशकश

Mon, 29 Dec 2014 11:36 PM IST
Rohit job offers superb game
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय जूनियर वालीबाल प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल की बदौलत रोहित ने न सिर्फ  मैन आफ मैच और मैन ऑफ दी सिरीज का पुरस्कार पाया बल्कि हरियाणा और यूपी सरकार ने उन्हें नौकरी देने की भी पेशकश की है।
विज्ञापन


आल इंडिया वालीबाल फेडरेशन की ओर से चंडीगढ़ में 23 से 27 दिसंबर तक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न प्रांतों की दो दर्जन से ज्यादा टीमों ने भाग लिया।

 प्रतियोगिता में जिले के मेदिनीपुर गांव निवासी रोहित सिंह ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। फाइनल में रोहित सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मेजबान हरियाणा को हराकर प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन


 पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहित को मैन आफ द मैच व प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ईनाम दिया।

 इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार की तरफ से रोहित को नौकरी की पेशकश की। रोहित ने बताया कि उत्तर प्रदेश वालीबाल फेडरेशन के सचिव पूरन सिंह गिल ने भी प्रदेश सरकार की ओर से नौकरी की पेशकश रखी है।

 रोहित स्पोर्ट्स हास्टल फैजाबाद में बारहवीं के छात्र हैं। 21 दिसंबर को देवरिया में हुए चयन में उसे प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने की सौगात मिली थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें