फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Sat, 12 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर स्थित रजादी में शनिवार की दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों
विज्ञापन


ने वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। रोडवेज बस पर पथराव भी किया जिससे बस की कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला और यात्री निजी साधनों से गंतव्य तक पहुंचे।

जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया।

नंदगंज थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी मुन्नी राम का पुत्र प्रदीप (20) गांव के ही रहने वाले अपने दोस्त सूरज (19) पुत्र रामभुवन के साथ बाइक से गाजीपुर गया था। दोनों किसी काम से आए थे। इनमें प्रदीप मोटरसाइकिल का
विज्ञापन


मैकेनिक है और नंदगंज स्थित किसी आटोमाबाइल की दूकान में काम करता था। दोनों बाइक से शनिवार को दिन में तीन बजे गाजीपुर से नंदगंज जा रहे थे। दोनों गाजीपुर से करीब दस किलोमीटर दूर फतेउल्लाहपुर के रजादी में पहुंचे

ही थे कि वाराणसी से गाजीपुर की तरफ आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार प्रदीप राम और सूरज गिर गए। बस के नीचे आने से प्रदीप राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज
गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद रोडवेज बस पटरी पर उतर गई और बस चालक बस छोड़कर भाग निकला। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। उल्लेखनीय है कि प्रदीप के पिता मुन्नी राम और मां का पहले ही देहांत हो चुका है। वह परिवार की जीविका चलाता था। उसके दो भाई उससे
विज्ञापन

बड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें