फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Sat, 12 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्य पद के चुनाव की मतगणना रविवार को कराई जाएगी। सभी 16 विकास खंडों में निर्धारित स्थानों पर होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से
विज्ञापन


मतगणना शुरू हो जाएगी। जिले में प्रधान और सदस्य पद के लिए चार चरणों में मतदान कराया गया था। सभी 16 विकास खंड की 193 न्याय पंचायतों 1237 ग्राम पंचायतों और 15667 ग्राम पंचायत वार्डों के लिए 28 नवंबर, पहली

दिसंबर, 5 और 9 दिसंबर को मतदान कराया गया। रविवार को मतगणना कराई जाएगी। मतगणना के लिए विकासखंडवार निर्धारित संख्या में टेबल लगाए गए हैं। मतगणना कार्य सकुशल संपन्न कराने के लिए मतगणना
विज्ञापन


कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रधान पद पर किस्मत अजमा रहे 8703 उम्मीदवारों को भाग्य का फैसला होगा। इसमें सबसे ज्यादा प्रत्याशी मनिहारी विकासखंड में 705 तथा करंडा में सबसे कम 348 प्रत्याशी है। ऐसी व्यवस्था

की गई है कि मतगणना लगभग 12 घंटे में समाप्त कर ली जाए। मतगणना स्थल पर एक-एक जोनल-स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतगणना स्थलों पर बैरीकेटिंग की गई है।

निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक अजय कुमार शुक्ल ने देवकली, सैदपुर, सादात और मनिहारी विकासखंड स्थित मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।

पंचायत चुनाव की मतगणना ब्लाकवार निर्धारित स्थानों पर कराई जाएगी। सैदपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सादात में गोविंद इंटर कॉलेज, जखनिया में श्रीमहंत रामबरन दास इंटर कॉलेज भुड़कुड़ा तथा

मनिहारी पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज शादियाबाद मतगणना होगी। उसी तरह जमानिया में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भदौरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवराई, रेवतीपुर में नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सदर में

पीजी कॉलेज, मरदह माता तपेश्वरी इंटर कॉलेज तथा करंडा में मौलाना अबुल कलाम आजाद बालिका विद्यालय को मतगणना स्थल बनाया गया है। इसके अलावा बिरनो में श्रीशिवदान दुखनी बाल-गोपाल इंटर कॉलेज, देवकली में

हनुमान सिंह इंटर कालेज, मुहम्मदाबाद में इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद में नेशनल इंटर कालेज, बाराचंवर में किसान इंटर कालेज तथा भांवरकोल में ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें